छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

एनडीपीएस मामलों में प्रभावी पैरवी पर विशेष लोक अभियोजकों का सम्मान…

दुर्ग// पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी कर,दोष सिद्धि की दर बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिला न्यायालय दुर्ग के विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शर्मा एवं सूरज शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुम्हारी, पाटन एवं उतई थाना क्षेत्रों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सूरज शर्मा ने न्यायालय में सशक्त पैरवी की थी। इन तीनों मामलों में न्यायालय द्वारा आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।
इसी प्रकार कुम्हारी, वैशालीनगर, कोतवाली दुर्ग, खुर्सीपार, भिलाई नगर एवं सुपेला थाना क्षेत्रों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शर्मा ने शासन पक्ष का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी मामलों में न्यायालय ने आरोपियों को कारावास एवं अर्थदंड की सजा से दंडित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दोनों विशेष लोक अभियोजकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सशक्त एवं प्रभावी पैरवी के कारण एनडीपीएस मामलों में दोष सिद्धि की दर में वृद्धि हुई है, जो मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान करती है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button