छत्तीसगढ़राजनांदगांव

तापमान में हो रही गिरावट, हीट वेव नियंत्रण की स्थिति में

राजनांदगांव, छत्तीसगढ// भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब मिलेगी सुकून की राहत, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है हीट वेव की स्थिति अब नियंत्रित होते जा रही है आपको बता दे कि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में आदम के बाद मौसम बदलने लगा है। तीन अलग-अलग चक्रवाती सिस्टम मजबूत स्थिति में है। इससे जिले सहित प्रदेश के कई हिस्से में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं तापमान में भी गिरावट होने के संकेत है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

जून की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी बड़ी गिरावट की स्थिति नहीं बनेगी। उतार चढ़ाव जारी रहेगा। लेकिन हीट वेव को लेकर बनी स्थिति नियंत्रित हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, कर्नाटक के कुछ और भाग, रॉयल सीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ भाग और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर पश्चिम बंगाल के खाड़ी के कुछ और भाग में 3 जून को पहुंच चुका है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के दक्षिणी भाग में पहुंचने की संभावना बन रही है।

बारिश के लिए बना अलग-अलग सिस्टम मौसम विज्ञानी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर 3.1 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी तरह तीसरा चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके असर से जिले सहित प्रदेश के कई हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button