राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से हुई बाहर, फाइनल में पहुंचने वाली बनी थी पहली भारतीय महिला।

Ind24tv.com// भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50kg वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थी, ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार भारत की महिला पहलवान फाइनल में पहुंची थी, लेकिन विनेश फोगाट को तय कैटेगरी में ज्यादा वजन होने की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर होना पड़ा है। विनेश 50 kg की कैटेगरी में खेलती हैं। आज बुधवार को उनका वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा मिला है, इसके बाद उन्हें ओलिंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

भारतीय ओलिंपिक संघ ने विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि कर दी है। वे आज रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। सबसे मुश्किल बात यह है कि अयोग्य घोषित होने के फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती। सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को 5-0 हराया था। अपनी कैटेगरी के पहले मैच में उनका सामना ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी से हुआ था। विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया था।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button