तबादले के बाद नए प्रशासक ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पदभार किया ग्रहण

Ind24tv.com// पिछले दिनों शासन के तबादला आदेश के बाद बाबा महाकाल मंदिर समिति को नए प्रशासक मिल गए हैं। और उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के नवागत प्रशासक अनुकूल जैन ने कार्यालय कलेक्टर जिला उज्जैन द्वारा जारी आदेश को मंगलवार को दोपहर महाकालेश्वर भगवान के दर्शन उपरांत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक एवं मंदिर की शाखाओं के प्रभारी भी उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद अपर कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर के नए प्रशासक अनुकूल जैन ने सभी प्रभारियों से चर्चा में कहा कि, उज्जैन की पहचान महाकालेश्वर मंदिर से है और श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन करवाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। महाकालेश्वर मंदिर का वैभव बना रहे इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु एक अच्छी छवि लेकर उज्जैन से जावे।
जैन ने कहा कि, सभी लगातार सेवाभाव से कार्य करें।ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे हमारी छवि अशोभनीय हो, जितना हो सके सकारात्मक रूप में मंदिर की व्यावस्थाओं एवं भौतिक विकास में सहयोग करें।




