छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर
ब्रेकिंग न्यूज:– वॉर्ड क्र.37 में बछड़े का कटा सिर और पैर मिलने से गंजपारा क्षेत्र में सनसनी फैल गई!

दुर्ग// कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा वार्ड नंबर 37 पार्षद के घर से कुछ ही दूरी पर पाड़े गली में मंगलवार सुबह बछड़े का कटा सिर और पैर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मिले अंगों को अभिरक्षा में ले लिया है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के संबंध में सुराग मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।



