कूने नेशनल पार्क से फिर आई खुशखबरी, यहां चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म।

IND24TV.Com// मध्य प्रदेश के कूने नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी आई है। यहां चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से गामिनी पहली मादा है, जिसने भारत की धरती पर शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले नामीबिया से लाई गई ज्वाला ने दो बार और आशा ने एक बार शावकों का जन्म दिया था। अब कूनो में कुल 13 चीता शावक और 13 वयस्क चीता हो गए हैं। कुनबा बढ़ने पर केंद्रीय बन मंत्री भूपेंद्र यादव नै एक्स पर इनके फोटो-वीडियो शेयर कर खुशी व्यक्त की है। चीता पुनस्थापना प्रोजेक्ट के तहत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीतों को लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्योपुर के कुनी नेशनल पार्क में छोड़ा था। इनमें से ज्वाला चीता ने मार्च 2023 में चार शावकों को जन्म देकर खुशखबरी वै थी, हालांकि भीषण गर्मी और कमजोरी के चलते इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई। एक शावक पूरी तरह स्वस्थ है और एक वर्ष का होने वाला है। इस वर्ष जनवरी में भी ज्वाला चीता ने चार और तथा आशा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। परियोजना संचालक और एपीसीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता गामिनी और शावक अभी बड़े बाड़े में है। निगरानी के दौरान टीम को इसकों जानकारी मिली। गामिनी के सभी शावक स्वस्थ हैं।
भारतीय धरती पर तीसरी मादा ने की वंशवृद्धिः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा कर इसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई पांच साल को मादा चीता गामिन्नी ने पांच शवकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर तीसरी मादा चीता है, जिसने यहां वंशवृद्धि की है।