कबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा
पंडरिया में 21 हजार दीपों से सजा ‘आशीर्वाद का दीया’

कबीरधाम// पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक भावना बोहरा की मौजूदगी में जोरा तालाब में 21 हजार दीप प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।



