छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

मामूली बात पर तीन आरोपियों ने की मारपीट, प्रार्थी को आई चोट !

दुर्ग// सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट मछली बाजार में चिकन लेने गए प्रार्थी के साथ पेशाब करने की बात को लेकर तीन अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की।इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115( 2), 296,3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी शुभम सोनी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर वार्ड नंबर 32 निवासी है। उसका नगपुरा,दुर्ग में ज्वेलर्स की दुकान है। 12 अगस्त की रात को अपने दोस्त अमित सोनी के साथ इंदिरा मार्केट मछली बाजार दुर्ग में चिकन लेने गया हुआ था। इसी दौरान प्रार्थी को बाथरूम लग गई। वह मछली बाजार से निकलकर सामने बाथरूम कर रहा था।इसी बात को लेकर तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पर आए और कहा कि यहां क्यों पेशाब कर रहा है, यह कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button