छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

“बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ दुर्ग से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना”

दुर्ग// दुर्ग शहर से पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक भव्य जत्था आज श्रद्धा, उत्साह और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं से सम्मानित कर उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय आस्था, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, अनुशासन और सावधानी बनाए रखें।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से उपस्थित..    जय भोले, पापा राव, आर. वासुदेव, रनवीर सिंह, हरीशचंद्र दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय उपाध्याय, बी. खुशी, भारती नियाल, राम सोना, अनुज जैन, दुर्गा प्रसाद, विष्णु शर्मा, ए. राहुल, दिनेश यादव, बी. श्रीनिवास राव, हरीश देशमुख, गुनेश्वर, गौतम यादव, हेमचंद यादव एवं उज्ज्वल यादव शामिल हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि पिछले 10 वर्षों से निरंतर अमरनाथ यात्रा कर रहे पंकज यादव, ऋषि साहू एवं संतोष तिवारी ने इस बार भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रवाना होते समय सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से देश, प्रदेश एवं दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई देते हुए उनकी सफल एवं सकुशल यात्रा की प्रार्थना की।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button