छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

जेब में चाकू रख कर घूम रहे दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में जानिये पूरा मामला..?

दुर्ग// पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक से घूम रहे दो आरोपी को पुलगांव पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से जेब में चाकू रखकर घूम रहे दो आरोपियों को धरदबोचा। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त की दोपहर को लक्ष्मी मार्केट पुलगांव में आरोपी प्रदीप कौशल 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 मोहन नगर जेब में धारदार चाकू रखकर किसी अपराध को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके पास से धारदार लोहे का स्प्रिंग नुमा बटन दार चाकू बरामद किया है।

इसी तरह गायत्री मंदिर के पास पुलगांव में धारदार स्टील का बटन वाला चाकू लेकर आरोपी राज मिश्रा पिता अखिलेश मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास पुलगांव में घूम रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो आरोपी के जेब से चाकू बरामद हुआ। दोनों ही मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button