अन्य जिलेछत्तीसगढ़धमतरी

नवविवाहिता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,पति ने गला घोंटकर की हत्या, सास ने सच छुपाया दोनों आरोपी गिरफ्तार!

धमतरी// जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी के ग्राम हरदी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घरेलू विवाद बना मौत की वजह…
पुलिस जांच में सामने आया कि नवविवाहिता का अपने पति के साथ संतान को लेकर लगातार विवाद होता था।
घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो इतना बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
मौत को बताया गया था ‘सीने का दर्द’
घटना के बाद आरोपी की मां ने मामले को दबाने की कोशिश की।
उन्होंने मृत्यु को सामान्य (सीने में दर्द) बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, जिससे साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज…
शव परीक्षण रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि
मौत का कारण गला घोंटना (श्वास अवरुद्ध) है
मृत्यु की प्रकृति हॉमीसाइडल (हत्या) है
इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच तेज कर दी।
सूझबूझ से सुलझा ‘अंधा केस’
करेलीबड़ी पुलिस ने
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण
परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन
गवाहों से पूछताछ
एफएसएल व तकनीकी विश्लेषण
के आधार पर मामले की परतें खोलीं।
कड़ी पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद
आरोपी की निशानदेही पर
काले रंग की नोई रस्सी (हत्या में प्रयुक्त) जब्त की गई
आरोपी को 01 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया…
पुलिस की त्वरित कार्यवाही….
धमतरी पुलिस की तत्परता से
मुख्य आरोपी (पति) गिरफ्तार
साक्ष्य छुपाने पर सास भी गिरफ्तार
दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
इन धाराओं में मामला दर्ज…
अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत
धारा 103(1) (हत्या)
धारा 238(क) (साक्ष्य छुपाना/गुमराह करना)
भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्रवाई की गई। आरोपीगण…
चन्द्रशेखर यादव (26 वर्ष)
रीना बाई यादव (46 वर्ष)
निवासी — ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button