अन्य जिलेकबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

पंडरिया में विकास की रफ्तार तेज: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹14.14 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी…

ग्रामीण अंचलों को मिलेगी नई पहचान, आवागमन और व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा…
कबीरधाम// पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और राज्य की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता के चलते क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग द्वारा बजट वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा की तीन बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹14 करोड़ 14 लाख 35 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन प्रमुख सड़कों को मिली स्वीकृति….
डेंगुरु जाम से अमनिया मार्ग (3.20 किमी)
लागत: ₹5 करोड़ 79 लाख 19 हजार
भरतपुर-घोघरा मार्ग (3.50 किमी)
लागत: ₹6 करोड़ 12 लाख 10 हजार
महली से नानापुरी मार्ग (3 किमी, मजबूतीकरण)
लागत: ₹2 करोड़ 23 लाख 6 हजार
इन सड़कों के निर्माण से डेंगुरु जाम, टेडापानी, अमनिया, भगतपुर, घोघरा, महली और नानापुरी सहित आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
गांव-गांव पहुंचेगा विकास, बदलेगी तस्वीर
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में:
सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा
व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान होगी
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार…
विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर गांव तक सर्व मौसम सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाए, जिससे जन-जीवन को नई दिशा मिल सके।
“सड़क नहीं, विकास की जीवनरेखा है” — भावना बोहरा
विधायक बोहरा ने कहा कि पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की व्यापक सोच का हिस्सा है। बारहमासी सड़कें गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं, जिससे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान हो रही है।
500 किमी सड़क नेटवर्क से बदल रही तस्वीर
उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में वर्तमान में लगभग 500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पूर्व सरकार पर साधा निशाना…
विधायक बोहरा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय क्षेत्र विकास से वंचित रहा, जबकि वर्तमान सरकार में पारदर्शिता और सुशासन के साथ विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर पंडरिया
पंडरिया में सड़क निर्माण के साथ-साथ:
₹300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं
पुल-पुलिया निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी
स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार
नालंदा लाइब्रेरी, मिनी स्टेडियम, नए महाविद्यालय की स्वीकृति
स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन
जैसे अनेक कार्यों से क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा के रूप में उभर रहा है।
“पंडरिया बनेगा विकास का मॉडल”
विधायक भावना बोहरा ने विश्वास जताया कि इन सभी प्रयासों से पंडरिया विधानसभा प्रदेश में विकास का मॉडल बनेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती रहेंगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button