छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

गैंगस्टार अमित जोश का पुलिस ने किया एनकाउंटर!


गोली कांड के बाद से फरार चल रहा था आरोपी!


आरोपी पर हत्या, लूट आदि के लगभग 49 प्रकरण दर्ज थे!


ind24tv.com durg// भिलाई नगर में एक निगरानीशुदा बदमाश आदतन अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। शुक्रवार शाम निगरानी बदमाश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। गोली लगने से बदमाश अमित जोश ढेर हो गया। पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को भिलाई का निगरानी गुंडा बदमाश अमित जोश मारा गया।

क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए, गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह बीते कई महीनों से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंच गई थी।
अमित जोश ने तीन लोगों पर की थी फायरिंग
आदतन अपराधी अमित जोश पर हत्या लूट तथा अन्य मामले के 49 प्रकरण दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि 25 जून को विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया हुआ था। सुनील यादव टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी था। आदित्य सिंह उडा़न अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा था। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की फिर आधी रात को ग्लोब चौक की ओर बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान सेक्टर 6 भिलाई निवासी निगरानी बदमाश अमित जोश देर रात एनिवर्सरी की पार्टी मनाने के बाद अमित जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के जाते हुए दिखाई दिए। सभी लोग शराब के नशे में थे। इस दौरान गाली-गलौज करने की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमित जोश एवं उसके साथी ने उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के दौरे से पहले ग्लोब चौक के पास गोली चलाई गई थी। अमित जोश ग्रुप ने विवाद के बाद तीन युवकों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। घटना के पास फरार आरोपी की पिस्टल को उसकी बहन के घर से पुलिस ने बरामद किया था।
पहले भी एक आरोपी का पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर
इससे पूर्व भिलाई में कुछ वर्ष पूर्व सेक्टर 9 में रोड के किनारे झाड़ियां में एक आदतन अपराधी गैंगस्टर तपन सरकार के खास शूटर गोविंद विश्वकर्मा का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव शर्मा पर आरोपी ने गोली चला दी थी, और पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास कर रहा था, जवाबी हमले में पुलिस ने आरोपी गोविंद विश्वकर्मा को मार गिराया था।
इसी तरह एक अन्य मामले में आदतन बदमाश संगीत सूर्या द्वारा पुलिस पर हमले किए जाने पर पुलिस ने जवाबी हमले में भाग रहे आरोपी के पांव पर गोली मारी थी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button