पवन साय ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी तैयारियों का मंत्र, ‘हम जीतेंगे, हमन जीतबो’ के नारों से गूंजा मंगल भवन !
भिलाई-चरोदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर की तैयारियों पर जोर !

दुर्ग। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगल भवन, चरोदा में भिलाई-चरोदा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर पर तैयारियों को गति देने तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी तैयारियों का आधार बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और घर-घर तक पहुंचकर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और बूथ स्तर की तैयारियों पर मार्गदर्शन दिया गया। संबोधन के दौरान पवन साय ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ‘हम जीतेंगे, हमन जीतबो’ का नारा दिया। इसके बाद मंगल भवन परिसर कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों से गूंज उठा।
बैठक में सांसद विजय बघेल, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग जिला प्रभारी रामजी भारती, क्रेडा अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यप्रकाश राठौर तथा चुनाव सह-प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल और सुषमा जेठानी, मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह एवं मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, निगम नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्य, श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भिलाई-चरोदा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियों में जुटाने पर जोर दिया।



