छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.953 किलो गांजा बरामद!

दुर्ग// अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में मोहन नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.953 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, तथा बिक्री की रकम 700 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलाश नगर स्थित सूर्या होटल के पीछे माल धक्का के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना मोहन नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान तामेश्वर यादव उर्फ भोक्कू (25), पिता बलराम यादव, निवासी वार्ड 25, ग्रीन चौक बस्ती, पेट्रोल पंप के पीछे, मोहन नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद पीले रंग के थैले में बैंगनी पॉलीथीन में खुला गांजा तथा 21 नग एयरटाइट झिल्ली में गांजा की पुड़िया मिलीं। इनका कुल वजन 1.953 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा गांजा बिक्री की रकम 700 रुपए भी बरामद किए गए।

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 27(ए) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button