अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 में “स्वयं एवं समाज के लिए योग” की थीम के साथ विश्व भर में मनाया गया योग दिवस

Ind24tv.com// विश्वभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ आता है। यह वैश्विक परिघटना प्राचीन भारतीय योग पद्धति तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण पर इसके गहन प्रभाव को मान्यता देती है।
योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। कल मोदी ने भी श्रीनगर में योग किया। भारत समेत दुनियाभर में कल 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में मौजूद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में मौजूद हैं। डल झील के किनारे SKICC हॉल में उन्होंने 7000 से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। योग करने से पहले पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि योग से हमें शक्ति मिलती है।आज दुनिया भर में योग लोगों की पहली प्राथमिकता बन चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की क्या है थीम ?
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है ‘स्वयं और समाज के लिए योग’। इस वर्ष एक विशेष मील का पत्थर है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ। ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ विषय इस प्राचीन अभ्यास के सार को पूरी तरह से दर्शाता है। योग केवल व्यक्तिगत कल्याण के बारे में नहीं है; यह आंतरिक आत्म और बाहरी दुनिया के बीच संबंध को बढ़ावा देता है।
योग दिवस की शुरूआत
भारत से योग का संबंध कई साल पुराना है। योग भारतीय संस्कृति और वेदों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज जब पूरे विश्व को योग के अहमियत समझ आ रही है, तो इसका पूरा श्रेय भारत के योग गुरुओं को जाता है। जिनके प्रयास से विश्वभर में योग पहुंचा है। आपको बता दें कि पहली बार योग दिवस 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के PM नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी साल 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को कई देशों का समर्थन मिला था। जिसके बाद पहली बार विश्वभर में योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन विश्व के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया था।