सट्टा पट्टी अड्डे पर छापा, 3 आरोपी गिरफ्तार!


दुर्ग// भिलाई नगर में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, विशेष अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने सट्टा के अड्डे पर कार्यवाही करते हुए दो सटोरियों को पकड़ा है।
11 नवम्बर को मुखबीर की सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-05, क्रॉस स्ट्रीट-04, मंच के पास रेड की गई। मौके पर कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति भाग निकले, किन्तु दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,300 नगद, तीन मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी एवं नीले स्याही का डॉट पेन बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 625/2025 दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. घनश्याम सोलंकी, पिता किशनलाल सोलंकी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जुनवानी, खम्हरिया रोड, महादेव किराना स्टोर्स के पास, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
2. मनोज मेश्राम, पिता स्व. संतराम मेश्राम, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर-04, सड़क 21, ब्लॉक 08/बी, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. संजय सेनापति, पिता नरेन्द्र सेनापति, उम्र 44 वर्ष, निवासी शांति नगर, सड़क 06, खण्डेलवाल के पीछे, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
कार्यवाही में सक्रिय टीम:
थाना भिलाई नगर प्र.आर. 1048 ब्रम्हानंद देशलहरे, आर. 1752 मोहित यादव, थाना पेट्रोलिंग पार्टी एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।



