
रायपुर, छत्तीसगढ़// प्रदेश के नए राज्यपाल रामेन डेका 9वे राज्यपाल है या 10वें राज्यपाल है यदि यह पूछा जाए तो हम आपको बताना चाहेंगे कि, रामेन डेका से पहले छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में आठ राज्यपालो ने अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल दोनो राज्य के अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। ऐसे में पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल ने प्रदेश में अपनी सेवाएं दी है और दो लोगो ने अतिरिक्त प्रभार संभाला है, वही प्रदेश के पहले गवर्नर डीएन सहाय थे जिनका कार्यकाल 1 नवंबर 2000 से 1 जून 2003 तक था।
वहीं दूसरे राज्यपाल के एम सेठ थे, जिनका कार्यकाल 2 जून 2003 से 24 जनवरी 2007 तक था। तीसरे राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन थे जिनका कार्यकाल 25 जनवरी 2007 से 23 जनवरी 2010 तक था। चौथे राज्यपाल शेखर दत्त थे जिनका कार्यकाल 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक था। पांचवे राज्यपाल राम नरेश यादव थे जिनका कार्यकाल 2 जुलाई 2014 से 24 जुलाई 2014 तक था। छठवें राज्यपाल बलराम जी दास टंडन थे जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 तक था। सातवीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थी, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 तक था। आठवीं राज्यपाल अनुसुइया उइके थी, जिनका कार्यकाल 29 जुलाई 2019 से 23 फरवरी 2023 तक था। 9 वे राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन थे, जिनका कार्यकाल 23 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक था।