छत्तीसगढ़राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न संचार क्रांति के जनक स्व राजीव गांधी जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

भास्कर न्यूज24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा । 20 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न संचार क्रांति के जनक स्व राजीव गांधी जी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया उसके पश्चात कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने और आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदामा शर्मा ने किया।इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद, इंटक जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र दिल्लीवार,असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामू शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, सुदामा शर्मा, महामंत्री रुबी एंथोनी, प्रदीप बाघ, जितेंद्र मेश्राम,सचिव विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कोलिन, हासिम कुरैशी, युवा नेता परितोष हंसपाल,एल्डरमैन जी ईश्वर राव,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके, कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ जिला सचिव अजय बघेल,युवा नेता आदिल खान, जाबिर कुरैशी,सुखराम निषाद,कुंदन ,भूषण कुमार सोनी, हिमांशु शेंडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

News Desk

ind24tv - Online Portal News

Related Articles

Back to top button