खमतराई पुलिस की घेराबंदी सफल, उड़ीसा से सप्लाई का खुलासा 3.20 लाख का माल और वाहन जब्त..

रायपुर// राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलो 496 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्रमशः कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम:–
पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर भनपुरी क्षेत्र में घेराबंदी की गई। अरोरा धर्मकांटा के पास संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
कौन हैं आरोपी:–
पुलिस ने मौके से शिव कुमार ढीमर और शुभम घोष को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा उड़ीसा से लाकर यहां खपाने की तैयारी में थे।
जब्ती में क्या-क्या मिला कार्रवाई के दौरान पुलिस …
4 किलो 496 ग्राम गांजा,
एक टीवीएस जुपिटर वाहन
जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹3.20 लाख आंकी गई है।
पुलिस का सख्त रुख:–
मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।
आगे की कार्रवाई:–
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और भी खुलासे तथा गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।



