छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: 50 हजार के अवैध खाद्य पदार्थ जब्त, 15 वेंडरों पर कार्रवाई!



अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ सख्ती, हजारों पानी बोतलें और खाद्य सामग्री जब्त — मुख्यालय के निर्देश पर चला विशेष अभियान…
दुर्ग// रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ दुर्ग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस दौरान करीब ₹50 हजार मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
क्रमशः कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम:–
मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ टीम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर स्टॉलों और दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे खाद्य पदार्थों पर छापामार कार्रवाई की।
कितनों पर गिरी गाज:–
थाना प्रभारी एस.के. सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान 15 अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जब्ती में क्या-क्या मिला:–
कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की गई,
2940 पानी की बोतलें
फ्रूटी मैंगो टैंगो की 96 बोतलें
विभिन्न कंपनियों के 91 चिप्स पैकेट
11 केक पैकेट
1-1 कैरेट केला, अंगूर और खीरा
शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 आंकी गई है।
आगे की प्रक्रिया:–
जब्त किए गए सभी सामान को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए पार्सल कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
RPF का सख्त संदेश:–
आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे परिसर में अनधिकृत वेंडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button