अन्य जिलेकबीरधाम जिलाछत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभारायपुर

पंडरिया क्षेत्र के गन्ना किसानों के हित, खेल प्रतिभाओं के विकास और शिक्षा व्यवस्था सुधार पर सरकार से मांगी ठोस कार्ययोजना!

पंडरिया विधायक ने सदन में उठाए जनहित के कई मुद्दे….
रायपुर// पंडरिया विधायक Bhavna Bohra ने विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की कमी, नगरीय निकायों में अवैध अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार से जवाब मांगा।
विधायक ने कहा कि दूरस्थ आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ड्रॉप-आउट दर बढ़ने का खतरा है।
प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक पद खाली…
विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 25 हजार से अधिक सहायक शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले के कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा विकासखंड में 172 पद खाली हैं। सरकार ने बस्तर और सरगुजा संभाग में सीधी भर्ती तथा युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की कमी दूर करने की प्रक्रिया शुरू की है।
आदिवासी खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं, लेकिन कबीरधाम में आवासीय प्रशिक्षण नहीं
विधायक ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी मांगी।
उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने जवाब में बताया कि राज्य सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, महिला खेल प्रतियोगिता, ग्रामीण खेल अभ्यास योजना, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना और खेलो इंडिया लघु केंद्र जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कबीरधाम जिले में खिलाड़ियों के लिए फिलहाल आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं है, लेकिन कामठी में खेलो इंडिया केंद्र के तहत 15 बालक और 15 बालिकाओं को कबड्डी का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खेल प्रतिभाओं के विकास पर करोड़ों का खर्च
सरकार के अनुसार कबीरधाम जिले में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए!
वर्ष 2023-24: 95.18 लाख रुपये स्वीकृत, 91.84 लाख रुपये खर्च
वर्ष 2024-25: 60.06 लाख रुपये स्वीकृत, 56.48 लाख रुपये खर्च
खेल अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को बीमा, चिकित्सा सुविधा, खेल सामग्री, प्रशिक्षण, आवास, भोजन और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
गन्ना किसानों के लिए अनुसंधान केंद्र और बेहतर समर्थन मूल्य की मांग…
कृषि बजट अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याएं भी उठाईं।
उन्होंने मांग की पंडरिया क्षेत्र में गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाए!
उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती की तकनीक उपलब्ध कराई जाए!
किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए!
गन्ना का लाभकारी समर्थन मूल्य तय किया जाए!
सहकारी शक्कर मिलों को पर्याप्त कार्यशील पूंजी दी जाए!
ऋणग्रस्त शक्कर मिलों को सॉफ्ट लोन उपलब्ध कराया जाए!
इसके साथ ही उन्होंने पपीता और टमाटर जैसी बागवानी फसलों को भी फसल बीमा योजना में शामिल करने की मांग की तथा ग्राम रणवीरपुर में कृषि महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा।
कबीरधाम में 97 अतिक्रमण चिन्हित, 95 हटाए गए,
नगरीय निकायों में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था के विषय पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछले एक वर्ष में कबीरधाम जिले में 97 अतिक्रमण चिन्हित किए गए, जिनमें से 95 हटाए जा चुके हैं, जबकि 2 प्रकरण लंबित हैं।
अतिक्रमण हटाने के दौरान रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास के लिए पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम 2014 और छत्तीसगढ़ नियम 2015 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाती है।
निकाय और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित अभियान चलाकर यातायात अवरोध और दुर्घटनाओं को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button