अन्य जिलेकबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़पंडरिया विधानसभा

विधायक भावना बोहरा ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन, उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित..

कबीरधाम// पंडरिया विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और सरकारी योजनाओं की लाभार्थी बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं की शक्ति और आत्मसम्मान को नमन का दिन..
विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं।
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल
विधायक बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।
पंडरिया में बेटियों की शिक्षा के लिए विशेष पहल
विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए इसके लिए महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जल्द ही 1000 छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इससे छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग
उन्होंने बताया कि प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए “लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग” की शुरुआत की गई है, जिसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
विधायक बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहलें की गई हैं,
नारी सम्मान अलंकरण समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान..
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण…
स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन…
इन प्रयासों से क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।
केंद्र सरकार की योजनाओं से बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी….
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं—
लखपति दीदी योजना से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता का अवसर नमो ड्रोन दीदी योजना से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति, स्वच्छ भारत मिशन से घर-घर शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना से महिलाओं के नाम पक्के मकान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से छोटे व्यवसाय शुरू करने का अवसर…
महिलाओं को विकास की भागीदार बना रही सरकार
विधायक बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कृषि, उद्यम, तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
“जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा।”
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं रहीं उपस्थित कार्यक्रम में….
जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे,
जिला मंत्री राघवेंद्र साहू,
मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, राजेंद्र साहू,
मंडल महामंत्री धरमपाल कौशिक,
जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी साहू, महेंद्र धृतलहरे,
पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सोनी,
सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष दुर्गा सिंह,
सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button