किसानों के लिए ऐतिहासिक और गर्व का दिन, विधायक ललित चंद्राकर!



1,06,830 कृषकों के खातों में 407.89 करोड़ रुपये अंतरित!
दुर्ग// कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, कृषक उन्नति योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324.84 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड बिल्हा, जिला बिलासपुर में किया गया, जहाँ से विष्णु देव साय ने बटन दबाकर राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों एवं विकासखण्डों में किया गया तथा मुख्यमंत्री ने हितग्राही किसानों से संवाद भी किया।
दुर्ग जिले को 407.89 करोड़ की बड़ी सौगात
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में दुर्ग जिले के 1,06,830 कृषकों को कुल 407.89 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।
🔹 दुर्ग विकासखण्ड – 25,057 किसानों को 8,703.03 लाख रुपये
🔹 पाटन विकासखण्ड – 44,122 किसानों को 16,995.87 लाख रुपये
🔹 धमधा विकासखण्ड – 37,651 किसानों को 15,090.54 लाख रुपये
जिले के दुर्ग, पाटन एवं धमधा विकासखण्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर किसानों को योजना की जानकारी दी गई।
दुर्ग विकासखण्ड के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के लिए यह खुशी और गर्व का अवसर है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही हैं।”
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवीन कृषि पद्धतियों, मौसम पूर्वानुमान और डिजिटल माध्यमों से किसान योजनाबद्ध खेती कर रहे हैं, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि हो रही है। भूमिहीन किसानों को भी 10 हजार रुपये की सहायता देकर सरकार ने सामाजिक न्याय का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कृषक सम्मान: 10 किसानों को प्रशस्ति-पत्र
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए जिले के 10 किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
निपानी के मुकेश सिंह ठाकुर, रीवागहन (अ) के रमेश कुमार साहू एवं शंभूराम साहू, बटरेल के चम्पेश्वर साहू एवं भोकलु राम साहू, कौही के जीवनलाल सोनकर, तर्रा के कमलेश चंद्राकर, औरी के केवल चंद्राकर एवं संदीप चंद्राकर, तथा पचपेडी के महेंद्र चंद्राकर शामिल हैं।
अन्य विकासखण्डों में भी उत्साहपूर्ण आयोजन
पाटन विकासखण्ड के डॉ. खूबचंद बघेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजय बघेल, लोकसभा सांसद, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
धमधा विकासखण्ड के मंगल भवन बानबरद, अहिवारा में आयोजित कार्यक्रम में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मुख्य अतिथि रहे।
जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सत्यनारायण राठौर, संभागायुक्त; अभिजीत सिंह, कलेक्टर; बजरंग दुबे, जिला पंचायत सीईओ; अलका बाघमार, महापौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उप संचालक कृषि संदीप भोई द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कृषक उन्नति योजना—समृद्ध किसान, सशक्त छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव!



