दुर्ग शहर कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा, निकिता मिलिंद बनीं दुर्ग शहर कांग्रेस की महामंत्री!

दुर्ग// दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऊर्जावान, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेत्री निकिता मिलिंद को दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी की महामंत्री नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन में नए जोश, नई सोच और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक मानी जा रही है। निकिता मिलिंद लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन में मजबूती का माहौल है।
नवनियुक्त महामंत्री निकिता मिलिंद ने इस अवसर पर कहा कि “मैं वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। विशेष रूप से मैं धीरज बाकलीवाल की आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।”
उन्होंने आगे कहा कि “महामंत्री का पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करूंगी।”
कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं, महिलाओं और जमीनी नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। निकिता मिलिंद की नियुक्ति इसी परंपरा को और सशक्त करती है। यह निर्णय निश्चित रूप से आने वाले समय में दुर्ग शहर कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और पार्टी को जनसमर्थन की दृष्टि से और मजबूत करेगा।



