अन्य जिलेछत्तीसगढ़जिला कबीरधामपंडरिया विधानसभा

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन!

कबीरधाम// पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। आज विधायक भावना बोहरा ने ग्राम जंगलपुर में 4 करोड़ 75 हजार रु की लागत से निर्मित होने वाले 4.10 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित जंगलपुर-लालपुर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 4 करोड़ 75 लाख रु की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधानसभा में विकास, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए जनता की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए हमने जो प्रयास किया आज वह सफल होते देखना अत्यंत सुखद है। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक सोच, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से अब वनांचल क्षेत्र सहित आस-पास के कई गांव इससे लाभान्वित होंगे। जनता को सुगम व सुरक्षित आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही यहाँ व्यपारिक एवं व्यावसयिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों को विकास की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर रखा है। सड़क निर्माण का यह कार्य केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवारों को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त जरिया है। वर्तमान समय मे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 400 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और कुछ पूर्ण हो चुके हैं बाकी सड़कें भी जल्द ही पूर्ण हो जाएगी।

भावना बोहरा ने कहा की आज कच्चे रास्तों की जगह पक्की सड़कों का निर्माण, अंधेरे गांवों में बिजली, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा और स्कूलों तक सुगम पहुंच, यह सब भाजपा की कार्य आधारित राजनीति का परिणाम है। पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार का में वनांचल, आदिवासी, किसान, युवा और महिला सबके लिए समान अवसर हैं। सड़कें बनेंगी तो व्यापार बढ़ेगा, रोजगार आएगा, गांव मजबूत होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। हमारा प्रयास ग्रामीणों के सशक्तिकरण के सतब ही उन्हें रोजगार व सर्वसुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button