छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित!

दुर्ग// एकीकृत बाल विकास परियोजना, दुर्ग-ग्रामीण (जिला दुर्ग) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ननकठ्ठी-04 में रिक्त सहायिका पद की भर्ती हेतु पूर्व में आमंत्रित आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पात्र एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से दिनांक 09 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in� के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, दुर्ग-ग्रामीण, जिला दुर्ग में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button