भूमि विवाद में किसान को मिली धमकी, पुलिस ने बताया राजस्व मामला पीड़ित किसान को न्यायालय जाने की सलाह, अपराध दर्ज जानिये पूरा मामला..?


दुर्ग// दुर्ग जिले में किसानों की जमीन से जुड़े विवाद लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ताजा मामला खण्डेलवाल कॉलोनी, दुर्ग से सटे क्षेत्र का है, जहां एक किसान ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे और धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित किसान डुलेश्वर सिन्हा (48 वर्ष), निवासी दुर्ग थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके नाम की भूमि खसरा नंबर 291/1, 292/2, 286/1, 286/2 एवं 286/3 स्थित है, जो चार अलग-अलग किसानों की संयुक्त भूमि से जुड़ी हुई है। इसी भूमि के बगल में रमेश कुमार ताराचंद जैन की जमीन स्थित है।
आवेदक के अनुसार, रमेश कुमार जैन द्वारा अपनी भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण किया जा रहा है, जो विवादित सीमा से जुड़ा हुआ है। जब किसान द्वारा आपत्ति जताई गई तो आरोपी ने कथित रूप से कहा—
“मैं अपना काम नहीं रोकूंगा, जो करना है कर लो”
और आवेदक को धमकी दी।
मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इसे भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामला बताया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में कोई अदमदस्तदाजी या संज्ञेय अपराध के स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आए, इसलिए पुलिस अहस्तक्षेप की स्थिति बनती है।
थाना द्वारा पीड़ित किसान को न्यायालय की शरण लेकर विधिक सहायता प्राप्त करने की सलाह दी गई है। प्रकरण को अपराध क्रमांक 0037/2026 के अंतर्गत धारा 174(2) (BNSS के तहत जांच का कारण) में दर्ज किया गया है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जमीन विवादों में किसानों को त्वरित और प्रभावी सुरक्षा मिल पा रही है?
और क्या बड़े व्यापारी दबंगों की धमकियों के सामने किसान खुद को असहाय महसूस कर रहा है…?



