छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहर

ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदा युवक, डायल 112 की फुर्ती से टली बड़ी अनहोनी, समय रहते बचाई गई जान, जानिए पूरा मामला…?

दुर्ग// मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मानसिक तनाव और नशे की हालत में एक युवक ने ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मोहन नगर टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने गंभीर स्थिति में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
युवक की पहचान भानुप्रताप देशमुख (30 वर्ष), पिता कमलेश देशमुख, निवासी जेवरा सिरसा वार्ड क्रमांक 13, सरपंच के घर के पास, चौकी जेवर सिरसा, दुर्ग के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक नगर निगम भिलाई के वार्ड 13 में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में डायल 112 के आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सूझबूझ और तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार दिलाया जा सका।
पुलिस द्वारा मामले की जानकारी संबंधित परिजनों को दे दी गई है तथा युवक की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर आपात सेवाओं की मुस्तैदी और डायल 112 की तत्परता को साबित किया है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button