छत्तीसगढ़दुर्ग ग्रामीणदुर्ग जिला

पुलिस की मुस्तैदी से चोर बेनकाब!
वाहन से नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

अंजोरा चौकी पुलिस की कार्रवाई, नकद राशि व वाहन बरामद…
दुर्ग// अंजोरा बायपास रोड पर खड़े वाहन से नगदी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अंजोरा चौकी पुलिस की सक्रियता से आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च 2025 को प्रार्थी द्वारा अंजोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उसके वाहन से अज्ञात चोरों ने नगद राशि चोरी कर ली है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भैरव साहू, निवासी गुंडरदेही जिला बालोद तथा राहुल ठाकुर, निवासी सिरसिदा थाना नंदिनी को विधिवत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नगद राशि तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। अंजोरा चौकी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button