छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

भिलाई:– खड़ी ट्रक में लगी आग, अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू !

दुर्ग// भिलाई क्षेत्र अंतर्गत में कैनाल रोड परशुराम चौक पावर हाउस भिलाई जोन एक में खड़े अज्ञात ट्रक में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की एक दमकल टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगे आग को काबू में किया वहीं आग को आसपास खड़ी गाड़ियों के पास पहुंचने से रोक लिया। इस कार्रवाई में दल प्रभारी प्रवीण बारा, अग्निशमन कर्मी नरोत्तम टंडन, राजू लाल ,योगेश्वर, शारदा प्रसाद, हीरामन ने टीम गठित कर बड़ी घटना होने से रोक लिया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है!

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button