छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग शहरदुर्ग-भिलाई

महिलाओं ने लोगों पर एसिड फेंक कर की मारपीट, सभी महिला गिरफ्तार!

दुर्ग// सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ नगर में सोमवार शाम को एक सामाजिक बैठक के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान एक परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया, एवं नुकीली वस्तुओं से वार कर मारपीट की। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 (3),115(2),191(2), 124(2), 133 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
प्रार्थी हरिशंकर मनहरे (45) वर्ष ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के निवासी संजोग सूर्या, उनकी तीन बेटियां और उनकी दो सहेलियां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों मे लिप्त थे। समाज के लोगों ने पहले भी उन्हें समझाया था, लेकिन कोई सुधार नही हुआ था। इसी मामले को लेकर 1 दिसंबर की शाम 7 बजे काली मंदिर प्रांगण में एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमे संजोग सूर्या को बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि समझाइश देने पर संजोग सूर्या एवं वहां पर पहुंची उनकी बेटियां व सहेलिया भड़क गईं।

लोगों के साथ गाली-गलौज,मारपीट की।

नुकीली वस्तुओं से हमला किया और अचानक टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। हरिशंकर मनहरे को पेट और सिर के पीछे चोटें आईं। निलेश साण्डेकर की दाहिनी आंख और सोनी कुण्डे की बायीं आंख में जलन और तेज दर्द हुआ।
लोगों ने पुलिस को बताया कि स्थिति अचानक बिगड़ गई थी और महिलाओं की ओर से हमला आक्रामक था। भीड़ में दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button