सोने–चांदी के आभूषण व नकद सहित 8 लाख का माल बरामद!


चोरी करने वाली मेड गिरफ्तार, पति भी पकड़ा गया!
दुर्ग// थाना भिलाई क्षेत्र अंतर्गत में पति और पत्नी ने मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दी, इस घटना को अंजाम देने वाली नौकरानी एवं उसके पति को गिरफ्तार कर, लगभग 8 लाख रुपये कीमत का सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश चौधरी, निवासी सेक्टर-02 भिलाई ने 16 नवम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अक्टूबर को अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने एवं नकद रकम 15 नवम्बर को चोरी पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना भिलाई भट्टी में अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच बिना लॉक की अलमारी से उसने 2–3 बार में गहने चोरी कर अपने पति सेवक राम साहू को छुपाने के लिए दे दिए थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जो सामग्री बरामद हुई!
सोने की चैन (लॉकेट सहित) 02 नग
झुमका 04 नग
कान की बाली व टॉप्स 04 नग
सोने का लटकन 01 नग
मंगलसूत्र 01 नग
जेन्स बाली 01 नग
चांदी की पायल 01 जोड़ी
नगद ₹51,600
कुल मूल्य लगभग ₹8 लाख आंका गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील:
घर में काम करने वाले नौकर-नौकरानियों की जानकारी (नाम, पता आदि) स्थानीय थाने में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हो सके।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सरस्वती साहू, उम्र 31 वर्ष, शास्त्री नगर, केम्प-1, छावनी
2. सेवक राम साहू, उम्र 32 वर्ष



