छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

दो बहनों ने किया मरणोपरांत देहदान का संकल्प!

दुर्ग// दि बुद्धिष्ट प्रचारक विंग, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाई जा रही “देहदान एवं अंगदान – दानों में सर्वश्रेष्ठ दान” मुहिम से प्रेरित होकर दो महिलाओं ने मरणोपरांत देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लिया है।

धमतरी शारदा नगर निवासी साधना मेश्राम और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अम्बेडकर चौक निवासी निर्मला रामटेके, जो आपस में मुंहबोली बहनें हैं, ने परिवार की सहमति से यह निर्णय लिया। दोनों ने देहदान की वसीयत दि बुद्धिष्ट प्रचारक विंग की संस्थापक एवं शंकर नगर दुर्ग निवासी सविता बौद्ध संकल्पी के माध्यम से रायपुर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के संतोष शर्मा को सौंपी।

मरणोपरांत उनका पार्थिव शरीर रायपुर एनाटॉमी विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। दोनों बहनों का यह प्रेरणादायी निर्णय समाज में मानवता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button