छत्तीसगढ़दुर्ग जिलादुर्ग-भिलाई

गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड के दौरान अश्लील हरकत, आरोपी डॉक्टर फरार जानिये पूरा मामला…?



सुपेला पुलिस की धीमी कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़िता को अब तक नहीं मिला न्याय!

दुर्ग// भिलाई शहर के नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस एंड पैथोलॉजी सेंटर में गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पीड़िता टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली है। 16 अक्टूबर को वह नियमित जांच के लिए सेंटर पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उस वक्त कमरे में कोई नर्स मौजूद नहीं थी। डॉक्टर की हरकत से दहशत में आई महिला ने घर जाकर पूरी बात पति को बताई और दोनों ने मिलकर सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 74, 75(1)(2), 79 बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा – “मामला दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।”

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या पुलिस किसी प्रभावशाली डॉक्टर को बचाने की कोशिश कर रही है..?
क्योंकि सामान्य मामलों में गिरफ्तारी तुरंत होती है, लेकिन यहां 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button