डबल मर्डर हत्या कांड में पुलिस के हाथ खाली, क्राइम ब्रांच हुई फैल!


ind24tv.com// दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में बुजुर्ग महिला राजवती और उसकी नाबालिग पोती सविता की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों की नाकामी उजागर हुई है। काफ़ी महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अब पुलिस ने आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन सवाल यह है कि इतने समय में पुलिस और क्राइम ब्रांच क्या कर रही थी?
पुलिस और क्राइम ब्रांच की नाकामी:
– आरोपियों की पहचान नहीं
– किसी भी तरह का सुराग नहीं
– जांच में देरी और कार्रवाई की कमी
– क्राइम ब्रांच की विशेषज्ञता का सही उपयोग नहीं,
लोगों का कहना है कि पुलिस और क्राइम ब्रांच को और अधिक सक्रिय और प्रभावी ढंग से काम करना चाहिए था। इस घटना के बाद से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास की कमी हो रही है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।



