छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
अब सरकारी स्कूलों में भी होगी PTM, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

दुर्ग, छत्तीसगढ़// प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश जारी किया कि अब सभी सरकारी स्कूलों में भी नियमित रूप से पेरेंट्स टीचर मीटिंग रखा जाएगा, जिसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। आगामी 6 अगस्त को क्लस्टर स्तर पर पैरेंट्स टीचर मीटिंग होगी। शिक्षा विभाग द्वारा 12 पॉइंट्स पर पैरेंट्स से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में टीचर्स सरकार द्वारा संचालित विद्यार्थी हितग्राही योजनाओं की संपूर्ण जानकारी पेरेंट्स को देंगे जिससे पेरेंट्स एवं स्टूडेंट को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।





