छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

₹60 लाख के सोने के आभूषण की हुई चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, छत्तीसगढ़// स्कूटी की डिग्गी में रखें 60 लाख रुपए के सोने के आभूषण को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सुपेला पुलिस थाने में की। प्रार्थी सागर हिम्मतजरे वैशाली नगर थाना सुपेला का निवासी है, जिसकी शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सागर ज्वेलरी दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। बीती रात बिरयानी खाने के लिए सुपेला स्थित रेस्टोरेंट पहुंचा। उस दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी में 60 लाख रुपए के सोने के आभूषण थे। 10 से 15 मिनट में रेस्टोरेंट से वापस आ गया। इसी बीच कोई अज्ञात आरोपी स्कूटी की डिग्गी में रखे ज्वेलरी की चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी खंगाले गए। लेकिन घटना के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच जारी है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button