छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में सबसे अधिक औसत वर्षा दर्ज की गई तो वहीं सबसे कम बोरी ब्लॉक में हुई दर्ज

दुर्ग, छत्तीसगढ़// जिले में 01 जून से 22 जुलाई तक 254.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 444.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 164.4 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 223.7 मिमी, तहसील धमधा में 188.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 220.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 282.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 23 जुलाई को तहसील दुर्ग में 6.6 मिमी, तहसील धमधा में 6.1 मिमी, तहसील पाटन में 11.0 मिमी, तहसील बोरी में 9.5 मिमी, भिलाई 3 में 4.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।