राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

परमाणु हथियारों के मामले में पाक से आगे निकला भारत लेकिन चीन से काफी पीछे

Ind24tv.com// स्वीडिश थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नौ परमाणु शक्ति संपन्न देशों ने साल 2023 तक अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण किया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत के पास पाकिस्तान ये ज्यादा परमाणु हथियार हो गए हैं। भारत के पास साल 2023 में 164 परमाणु हथियार थे जो साल 2024 में 172 हो गए हैं, वहीं पाकिस्तान के पास पिछले साल भी 170 परमाणु हथियार थे और इस साल अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। चीन की बात करें तो साल 2023 में उसके पास 410 परमाणु हथियार थे जो इस साल बढ़ कर 500 हो गए हैं। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इसराइल सहित नौ परमाणु सशक्त देशों ने अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण जारी रखा है और इनमें से कई ने 2023 में नए न्यूक्लियर कैपेबल सिस्टम तैयार किए हैं।

परमाणु हथियारों के मामले में सबसे आगे अमेरिका और रूस हैं, जिनके पास सभी परमाणु हथियारों का 90 फीसदी हिस्सा है।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button