छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

सुने मकान में चोर ने दी दस्तक! मोहन नगर थाना क्षेत्रांतर्गत चोर सोना–चांदी व रकम लेकर हुआ फरार

दुर्ग, छत्तीसगढ़// मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 57 रामनगर उरला निवासी पिकेंश्वरी साहू 21 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे परिवार सहित शादी कार्यक्रम में शामिल होने जोरातराई धमतरी गई हुई थी। 26 अप्रैल की सुबह उसकी बुआ का लड़का दीपक साहू ने फोन करके बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने निकला हुआ था तो घर के में गेट में ताला नहीं लगा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट आधा खुला हुआ था। दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। जब वह अंदर गया तो देखा कि बेडरूम में रखी आलमारी खुली पड़ी हुई थी, पूरा सामान बिखरा हुआ था। बुआ के लड़के ने प्रार्थिया को फोन करके घटना की सूचना दी। जब पिकेंश्वरी वापस आई तो देखा कि अलमारी में रखे सोने की एक नग चैन, सोने की एयरिंग, मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने का 12 नग दाना, चांदी की पायल पांच, चांदी की कटोरी, चांदी का चम्मच, गुल्लक में रखे सिक्के सहित कैंटीन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, सोने चांदी के जेवरात के बिल आदि गायब थे।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button