छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

शहर में एक के बाद एक रोज हो रही फांसी पर लटकाने की घटना, फिर एक  18 वर्षीय युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान

दुर्ग, छत्तीसगढ़// जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर के बाम्बे आवास के एक मकान में 18 वर्षीय युवक की लाश फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक नवीन पैकरा 18 वर्ष निवासी सड़क नंबर 1, बॉम्बे आवास घासीदास नगर जामुल अपने घर के अंदर फंदे पर रात में झूलता मिला। जिसे परिजनों ने देखा तो तत्काल शासकीय अस्पताल सुपेला ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस युवक के परिजनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि फांसी लगाने से पूर्व वह मोहल्ले के ही एक घर में गया और पानी मांगा। पानी पीने के बाद वह घर में जाकर फांसी पर झूल गया। घर में मृतक नवीन पैकरा के चार भाई एवं माता-पिता रहते हैं। मृतक मजदूरी का काम करता था। घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button