अन्य जिलेछत्तीसगढ़रायपुर

पीएससी प्रीलिम्स में इस बार भी छग के उद्योग, जनजाति, कला-संस्कृति से जुड़े पूछे गए कई सवाल

सोहर गीत कब गाए जाते हैं, लाल बंगला किस जनजाति से संबंधित है, पीएससी में 10 साल से हर बार ऐसे ही सवाल

रायपुर छत्तीसगढ़// मुड़िया जनजाति में मृत्यु के अवसर पर बुजुर्गों द्वारा गाया जाने वाला गीत क्या कहलाता है। गड़वा बाजा के प्रमुख वाद्ययंत्रों के क्या नाम हैं। कप्पल पंडुम किस जनजाति की स्त्रियां मनाती है। सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स में इस तरह के सवाल पूछे गए। कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं जिनसे संबंधित सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं, इस बार भी छत्तीसगढ़ उद्योग, जनजाति, कला संस्कृति, खनिज, जनगणना समेत अन्य से प्रश्न आएं। पीएससी परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आए। पिछले दिनों सीबीआई जांच की बात भी सामने आई। इस बीच पीएससी 2023 के लिए रविवार को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। कुल 242 पदों के लिए करीब डेढ़ लाख छात्रों ने फार्म भरा था।

सामान्य अध्ययन में यह टॉपिक्स पूछे गए
प्रीलिम्स को लेकर जो सिलेबस है उसमें सामान्य अध्ययन के पेपर में भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन, भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान, छत्तीसगढ़ का भूगोल जैसे कुल 16 टॉपिक्स हैं। यह बड़ा क्षेत्र है। इसके भीतर ही कई टॉपिक्स हैं, जिनका उल्लेख सिलेबस में नहीं है। भास्कर ने पिछले दस साल की प्रारंभिक परीक्षा में जो पेपर आए उनका विश्लेषण किया था। इसमें देखा गया था कि कौन से टॉपिक्स हैं जिनके सवाल प्रीलिम्स में लगातार बने हुए हैं। । इस बार भी इन टॉपिक्स से जुड़े 50 प्रतिशत से ज्यादा सवाल पूछे गए।

• भारत का भूगोल : हिमालय, भूगार्भिक संरचना, कृषि, स्थिति विस्तार, छत्तीसगढ़ का भूगोल : खनिज, जनगणना, उद्योग, स्थिति विस्तार।

• छग की जनजाति : समाज प्रथाएं, विशेष पिछड़ी जनजाति, नृत्य, पर्व। • छत्तीसगढ़ की कला- संस्कृति : लोकगीत, लेखन-साहित्य, योजना, सम्मान पुरस्कार और पहेली।

• छग का इतिहास : कलचुरी, मराठा।

• भारत का इतिहास, युद्ध- क्रांति- विद्रोह, लेखन-कला-संस्कृति, दर्शन, मुगल, सल्तनत, वंश-देशी रियासत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जैन, बौद्र।

• भारत संविधान : न्यायालय

• विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : कंप्यूटर व भौतिकी, केमिस्ट्री, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, बायोलॉजी।

इस तरह के सवाल भी थे।

• कौन सी नास्तिक विचारधारा है?

• विश्व की सबसे आबाद नदी द्वीप माजुली का निर्माण किसके द्वारा हुआ ?

• हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को क्या कहा जाता है?

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की स्थापना।

• बस्तर की लोकसंस्कृति में विवाह मांडो (मंडप) पर मोंगरहन खाम गाड़ने किस लकड़ी का प्रयोग होता है?

• किस वृक्ष से लाख प्राप्त नहीं होता?

• अड़र बड़र बंधना छोड, तीन मूड़ है गौड़। पहेली

• जिद्दी ऊपर भौंकना, ऊपर भौंकना दोर। चोर गाय-भैंस छोड़कर कमरे ले लेंगे। पहेली

मध्यम स्तर का था प्रीलिम्स का पेपर, कटऑफ ऊपर रहेगा


पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर एक्सपर्ट से बात की गई। पीएससी कोचिंग के एक्सपर्ट अंकित अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार की तुलना में सामान्य अध्ययन के पेपर के प्रश्नों की कठिनाई का स्तर मध्यम था। जिसमें 60% प्रश्न सरल, 20% मध्यम और 20% कठिन थे। सीजीपीएससी 2018, 2019 की प्रारंभिक परीक्षा का जो स्तर था, इस बार भी वैसा ही था। सीसेट का पेपर भी सरल रहा। इसलिए संभावना कटऑफ ऊपर रहेगा। पीएससी कोचिंग एक्सपर्ट हामिद खान ने बताया कि इसमें छत्तीसगढ़ के भूगोल से 15, इतिहास से 9, जनजाती व कला से 10, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था से 3 प्रश्न पूछे गए। छग का पंचायती राज अधिनियम प्रश्न पिछले कुछ वर्षों से नहीं आ रहे थे। इस बार 6 सवाल आए हैं। पेपर सामान्य रहा। इसलिए कटऑफ ज्यादा रहेगा।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button