अन्य जिलेछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईविविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब मिलने वाली है राहत, धीरे-धीरे ठंड का असर होगा कम।

दुर्ग छत्तीसगढ़// प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान और वही सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में अभी शीतलहर चलेगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अभी शीतलहर चलेगी। शुक्रवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री रहा। रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार सुबह से यहां अच्छी धूप निकली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम मापमान 15 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड
सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कोरिया में रात का तापमान 7.2 डिग्री, जशपुर में 6.2 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर में रात का पारा 5 डिग्री लुढ़का
मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 5 डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री पहुंच गया।

दुर्ग में औसत से 3 डिग्री कम रहा रात का पारा
दुर्ग में रात का पारा औसत से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का तापमान 12 डिग्री रहा वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


पेंड्रा में औसत से 4 डिग्री कम रात का पारा
पेंड्रा में रात का पारा औसत से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया । यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और दिन का तापमान 25.9 डिग्री रहा। दिन का पारा भी औसत से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

जगदलपुर में घना कोहरा
जगदलपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार को जगदलपुर में रात का तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । वही दिन का पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों में रात का तापमान

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button