छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

पूरे प्रदेश में कल दुर्ग जिला रहा सबसे गर्म तो वही आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना

दिन का पारा 28.2 डिग्री प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म रहा

दुर्ग छत्तीसगढ़// ट्विनसिटी में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले यह 27.8 डिग्री रहा, इस प्रकार 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इधर से उत्तर से ठंडी हवा आने का क्रम तेज हो गया है। शुक्रवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी का कारण पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर को बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो विक्षोभ के असर से शनिवार को तापमान बढ़ेगा। पूरे प्रदेश में शुक्रवार को सबसे गर्म जिला दुर्ग ही रहा।

शनिवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी में वृद्धि हो सकती है। जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बढ़ोतरी होगी, हालांकि यह बढ़ोतरी आंशिक है। मौसम साफ होने के साथ ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button