छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

उत्तर-पश्चिम दिशा में साइक्लोन बढ़ने से नहीं खुल पा रहा मौसम

साइक्लोन की वजह से बादल छाए रहे पारा 2 डिग्री गिरा

दुर्ग छत्तीसगढ़// बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ने प्रदेश की सीमा में भले ही प्रवेश नहीं किया है, लेकिन सोमवार को उसका असर जिले के मौसम पर पड़ा है। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। दिन भर में एक-दो बार ही कुछ मिनट के लिए सूर्य की रोशनी दिखाई दी है। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसा मौसम बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन की वजह से हुआ है। साइक्लोन आंध्रप्रदेश में मछलीपट्टनम तट से टकराने की बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिर भी वायुमंडल में हवा के साथ अधिक मात्रा में नमी पहुंचने लगी है। यह नमी और अधिक होने पर मंगलवार को बारिश होने की संभावना बन गई है।

24 घंटे में तापमान गिरा फिर भी औसत से ज्यादा मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाओं की वजह 24 घंटे में जिले का तापमान औसतन 2 डिग्री लुढ़क गया है। रविवार को अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 19.8 डिग्री था। सोमवार को यह क्रमश: 31.8 डिग्री और 17.6 डिग्री मिला। इसे मौसम विभाग ने 30 साल के औसत तापमान से 3.5 डिग्री अधिक होना बताया। तापमान आगे और गिरेगा।

Dhanendra Namdev

Editor, IND24tv.com

Related Articles

Back to top button