आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के कोई आसार नहीं, ठंड का वास्तविक मौसम 13 नवंबर से होगा शुरू।

दुर्ग छत्तीसगढ़// पांच दिनों तक प्रभाव छोड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ रविवार को गुजर जाएगा। उत्तर के ओर से ठंडी हवाएं आने लगेंगी। लिहाजा दुर्ग सहित प्रदेश के सभी जिलों का मौसम ठंडा हो जाएगा। तापमान में यह गिरावट दिन ब दिन दर्ज की जाएगी यानी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के कोई आसार नहीं हैं। ठंड का वास्तविक मौसम 13 नवंबर से शुरू होगा। सुबह व शाम के समय शहरी क्षेत्र से बाहर निकलने पर पहले से ज्यादा ठंड महसूस होगी। शुक्रवार की रात से इसका अहसास भी होने लगा है।
अधिक नमी आने से गर्मी बढ़ने का ये है कारण
वायुमंडल में अधिक नमी होने से पृथ्वी के सतह की हीट को ऊपर जाकर ठंडा होने में अड़चन होती है। क्योंकि सतह की गर्म हवा नमी की वजह टकराकर पुन: सतह पर आ जाती है। इसलिए नमी अधिक होने से उमस बढ़ती है।
10 वर्षों का रिकार्ड देखें तो नवंबर में सबसे अधिक गर्मी 6 नवंबर 2018 को रही है। उस दिन जिले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री मिला था। इससे पहले 2016 में 29 नवंबर तक जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रह चुका है। इस साल नवंबर के अभी सिर्फ 9 दिन गुजरे हैं। इनमें पिछले 4 और अगले 4 दिन में मौसम के दो रूप दिखाई पड़ रहे हैं।