हसदेव ताप विद्युत संयंत्र को मिला सर्वश्रेष्ठ ताप गृह का पुरस्कार।

दुर्ग// छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने 210 मेगावाट हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम की 210 मेगावाट इकाई-2 को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ताप विद्युत गृह का पुरस्कार प्रदान किया। चेयरमैन पी. दयानंद ने इस यूनिट को तीन लाख का पारितोषिक व प्रमाणपत्र प्रदान किया। छह कर्मियों और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को उत्कृष्ट पदक देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड कार्यपालक निदेशक एके पाण्डेय तथा कैशलेस स्वास्थ्य योजना के प्रभावी क्रियान्यवन के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत विनोद अग्रवाल सहित उनकी टीम के कोर 5 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
बेस्ट परफार्मेंस के लिए पांच संभागों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें इस वर्ष न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेलुअर का पुरस्कार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग बिलासपुर को दिया गया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (संचारण एवं संधारण) संभाग बलौदाबाजार को प्रदान किया गया। इसी तरह सर्वोत्तम उपकेंद्र संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता उपकेंद्र संभाग-2 रावणभाटा रायपुर को दिया गया। ट्रांसमिशन कंपनी में सर्वोत्तम (लाइन संधारण) संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग भिलाई-3 को प्रदान किया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार कार्यपालन अभियंता (सिविल) संभाग, भी भिलाई-3 को दिया गया।
इनको मिला पुरस्कार
व्यक्तिगत पुरस्कारों में राज्य स्तर पर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह में पदस्थ एसई वायके दीक्षित, मड़वा में पदस्थ एसई धर्मेंद्र कुमार बंजारे, जगदलपुर में पदस्थ केशबो लाल नेताम, रायगढ़ की एई पुष्पा सिदार, धर्मजयगढ़ के एई राजेंद्र कुजूर, आमाबोड़ा (जगदलपुर) में कार्यरत राजूराम शोरी को पुरस्कार दिया गया। व्यक्तिगत उत्कृष्ट कायों के। लिए ईई शशांक रैच, हितेंद्र कुमार मार्कण्डेय, फुल्लन चंद्राकर, पन्नालाल साहू, विंध्याचल गुप्ता के अलावा स्व. विजय प्रकाश कौशल के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया, यह पुरस्कार उनके परिजनों ने ग्रहण किया। यह पुरस्कार डगनिया स्थित मुख्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज खरे, एसके कटियार तथा कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंता विशेष रूप से उपस्थित थे।